{"_id":"6ac5398c438d89b2d303850b","slug":"micro-enterprise-sakhis-will-make-women-self-reliant-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-146006-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सूक्ष्म उद्यम सखियां महिलाओं को बनाएंगी आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सूक्ष्म उद्यम सखियां महिलाओं को बनाएंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन
हमीरपुर। महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से अलग-अलग योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सूक्ष्म उद्यम सखी योजना के तहत चयन कर उद्यमी बनाया जाएगा। इसके लिए 78 सखियों का चयन किया गया है। इन्हें सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ स्थित एसआरडीआई भेजा जाना है।
जिले में करीब 7900 समूह संचालित हैं। इनमें 85 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। इन समूहों की ओर से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की उचित मार्केटिंग और बाजार उपलब्ध न होने के कारण महिलाओं की आय में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो पा रही। इस समस्या को देखते हुए पहले 111 महिलाओं का चयन किया गया था। इनके बीच हुई परीक्षा के आधार पर 78 महिलाओं को सूक्ष्म उद्यम सखी के रूप में चयन किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान इन महिलाओं को उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग, विपणन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री की जानकारी दी जाएगी।
एनआरएलएम उपायुक्त ज्ञानप्रकाश ने बताया कि इसी माह उद्यम सखियों को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाना है। ये सखी अपने संबंधित कलस्टर के पांच किलोमीटर के दायरे में कार्य करेंगी। इससे समूह की महिलाओं के उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।