{"_id":"6202ad93c5616358cf104872","slug":"maternity-condition-deteriorated-death-hamirpur-news-knp6795768138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से प्रसूता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से प्रसूता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। सिसोलर के सरकारी अस्पताल में प्रसव के कुछ घंटे बाद प्रसूता की मौत हो गई, नवजात स्वस्थ है। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।
सिसोलर थानाक्षेत्र के बेरी बजेमऊ निवासी रमेश ने बताया कि उनके छोटे भाई उमेश चंद गुजरात में मजदूरी करता है। उमेश की पत्नी अनीता (20) को पहला प्रसव होना था। रविवार की रात दर्द बढ़ने पर वह अपनी मां सुनदी व परिजनों के साथ बहू को लेकर पहुंचे। सुबह पांच बजे उसने नवजात पुत्र को जन्म दिया। कुछ देर बाद अनीता की हालत बिगड़ने लगी। सुबह आठ बजे अस्पताल में कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं था। 10 बजे डॉ. नरेंद्र कुमार ने आकर देखा और तत्काल रेफर कर दिया। जिसे मौदहा सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेठ रमेश ने प्रसव के नाम पर दो हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है।
अस्पताल के अधीक्षक जयप्रकाश साहू ने बताया कि अनीता का प्रसव सफलता पूर्वक किया गया था। वह स्वस्थ थी। लेकिन कुछ घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ी और जब तक वह अस्पताल लाए बीच रास्ते में मौत हो गई। इसमें अस्पताल कर्मी का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन
कोतवाल विनय कुमार ने बताया कि अनीता की मौत की सूचना अस्पताल से आई है। पुलिस सिसोलर अस्पताल पहुंच गई पति व मायके पक्ष के लोगों का आने का इंतजार है। मृतका के मायके बांदा जनपद के ओरन गांव में सूचना दे दी गई है।