{"_id":"5dcea6f28ebc3e5504063bc5","slug":"maniacal-molestation-was-fiercely-beaten-hamirpur-news-knp5258854149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी कर रहे मनचले की सड़क पर हुई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी कर रहे मनचले की सड़क पर हुई पिटाई
विज्ञापन
नगर के पड़ाव चौराहे पर मजदूरी के इंतजार में बैठी महिला मजदूर से मनचले ने छेड़खानी कर दी। आक्रोशित लोगों ने उसकी सड़क पर ही पिटाई कर दी। हंगामे के चलते करीब आधा घंटे तक रोड जाम रहा। पीड़िता शिकायत करने कोतवाली पहुंची, जहां उसे कोई नहीं मिला।
पीड़िता ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। भवन निर्माण में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालती है। सुबह करीब नौ बजे मजदूरी के इंतजार में पड़ाव चौराहे पर बैठी थी। तभी वहां पहुंचे मनचले ने उससे अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर छेड़खानी की। महिला ने अन्य साथी मजदूरों की मदद से उसे दबोच लिया।
इसके बाद मनचले की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क पर मारपीट होने से मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
इसी बीच युवक मौके से भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि वह कोतवाली शिकायत करने पहुंची, जहां पर कोई संबंधित अधिकारी उसे नहीं मिला। मनचले की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ शुभसूचित ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से जानकारी हुई है। कहा कि उन्होंने मौके पर पुलिस को भेजा, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला।