{"_id":"6a3583473d9d259d57054a4b","slug":"man-arrested-for-killing-father-by-beating-him-with-a-wooden-plank-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141524-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पटिये से पीटकर पिता की हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पटिये से पीटकर पिता की हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 07- राठ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नरेश चौधरी। स्रोत-पुलिस
- फोटो : एक्सप्रेस-वे से क्षतिग्रस्त बस को हटवाते नसीरपुर इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी। स्रोत पुलिस
- मंगलवार शाम को अतरौलिया मोहल्ले में युवक ने घटना को दिया था अंजाम
फोटो 19 एचएएमपी 07- राठ कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी नरेश चौधरी। स्रोत-पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ। नगर के अतरौलिया मोहल्ले में मंगलवार शाम बेटे ने मामूली विवाद में अपने पिता की लकड़ी के पटिये से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
मूल रूप से चिकासी थाने के टोला खंगारन गांव शिवराम चौधरी (65) अतरौलिया मोहल्ले में परिवार के साथ कई वर्षों से रहते थे। 16 जून की शाम बेटे नरेश चौधरी ने अपने घर से दो सौ मीटर दूर पिता को लकड़ी के पटिये से बुरी तरह पीटा था। लहूलुहान हालत में उनको सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज उरई रेफर कर दिया था। उरई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को आरोपी की सौतेली मां सुदामा ने कोतवाली में नरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया। क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी को पनवाड़ी रोड स्थित डिग्री कालेज के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी बरामद की गई है।