फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Malakpura ward of the city got first place in cleanliness

Hamirpur News: स्वच्छता में शहर के मलकपुरा वार्ड को मिला पहला स्थान

Wed, 15 May 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Malakpura ward of the city got first place in cleanliness
महोबा। जीरो वेस्ट इवेंट के तहत आयोजित स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में शहर के तीन वार्डों का चयन हुआ। बेहतर स्वच्छता में मलकपुरा वार्ड को पहला, हवेली दरवाजा को दूसरा और मगरियापुरा को तीसरा स्थान मिला। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने संबंधित वार्डों के सभासदों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के तहत पालिका सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष संतोष चौरसिया और अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने वार्ड 25 मलकपुरा के जागेश्वर चौरसिया, वार्ड 21 हवेली दरवाजा के शैलेंद्र पांडेय व वार्ड 20 मगरियापुरा के सभासद को सम्मानित किया।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि वार्डाें में किए गए स्वच्छता कार्यों के आधार पर रैंक दी गई है। अन्य सभासदों को भी स्वच्छता और अन्य कार्यों में बेहतर काम करने की जरूरत है। ताकि, उनके वार्ड भी प्रतिस्पर्धा की सूची में अव्वल आ सकें। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के जिला कार्यक्रम प्रबंधक जनमेजय सिंह ने बताया कि जीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन विभिन्न मार्गों पर किया गया। इस मौके पर दीपक कुमार के अलावा अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा/कुलपहाड़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित ब्रांड एंबेस्डर बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे व अनुज शर्मा को पालिकाध्यक्ष ने सम्मानित किया। उन्होंने ब्रांड एंबेस्डरों से स्वच्छ भारत के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं में अपना योगदान करने की अपील की। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार, स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पंचायत कुलपहाड़ में डॉ. कमलेश सक्सेना को ब्रांड एंबेस्डर बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed