फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Madan Das of Chitrakoot defeated Tiger of Panna

Hamirpur News: चित्रकूट के मदनदास ने पन्ना के टाइगर को हराया

Sun, 07 Dec 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 07 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Madan Das of Chitrakoot defeated Tiger of Panna
गहरौली(गहरौली)।श्री कारकदेव बाबा के आश्रम में शनिवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमे 24 से अधिक कुश्तियां हुईं। इनमें महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रहीं। बांदा की जागृति ने कानपुर की सपना को पटकनी दी। चित्रकूट के मदनदास ने पन्ना के टाइगर को हराया
विज्ञापन


मुस्करा क्षेत्र के गहरौली गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेजप्रताप व मेला कमेटी की देखरेख में दंगल का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राठ के पहलवान अर्पित व मथुरा की प्रिया के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं चित्रकूट निर्मोही अखाड़ा के पहलवान बाबा मदनदास और मध्यप्रदेश पन्ना के मुन्ना टाइगर के बीच हुई कुश्ती में दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इसमें बाबा मदनदास ने टाइगर को पटकनी दे दी। एटा के अरुण ने मथुरा के धीरज को चित कर दिया। हाथरस के हेमराज व मसगांव के आकाश के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसी प्रकार बांदा के मरका गांव निवासी महिला पहलवान जागृति व कानपुर की सपना के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। इसमें बांदा की पहलवान ने कानपुर की पहलवान को चित कर बाजी मार ली। वहीं, मथुरा की प्रिया ने हाथरस के कुलदीप को पटकनी दे दी। इस मौके पर पुष्पेंद्र द्विवेदी, जगजीवन यादव, महेंद्र राजपूत, पृथ्वीराज, अनिल प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed