{"_id":"5e91e33c8ebc3e77b5393c90","slug":"lockdoun-hamirpur-news-knp5547582191","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन नहीं मिला, हाथ ठेला से परिजन ले गए शव, बीमारी के चलते हुई मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन नहीं मिला, हाथ ठेला से परिजन ले गए शव, बीमारी के चलते हुई मजदूर की मौत
राठ सीएचसी से हाथ ठेला में मजदूर के शव को ले जाते परिजन
- फोटो : HAMIRPUR
Link Copied
राठ। लॉकडाउन के चलते साधन नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में मरीजों व उनके परिजनों को परेशान होना पड़ रहा है। सांस की बीमारी से पीड़ित मजदूर की मौत होने पर शव ले जाने के लिए परिजनों को वाहन नहीं मिला। ऐसे में परिजन हाथ ठेला पर शव रखकर घर ले गए।
विज्ञापन
मुगलपुरा निवासी हरिश्चंद्र (46) भूमिहीन थे। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके भाई राकेश ने बताया काफी समय से उन्हें सांस की बीमारी थी। शनिवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ने पर लॉकडाउन के चलते कोई साधन नहीं मिला। इस पर हाथ ठेला पर लिटाकर उन्हें सीएचसी ले गए। जहां डॉ. आलोक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कहा शव ले जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला। इस पर फिर हाथ ठेला पर शव रखकर उसे घर ले गए। डॉ. आलोक ने बताया परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। भाई राकेश ने बताया मृतक की पांच पुत्रियां व एक पुत्र है। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि दूसरे नंबर की पुत्री विवाह योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।