{"_id":"5ec020618ebc3e903c17e931","slug":"lock-down-hamirpur-news-knp560493596","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को बसों से भेजा गया, औरैया में हुए हादसे के बाद अधिकारियों ने दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को बसों से भेजा गया, औरैया में हुए हादसे के बाद अधिकारियों ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन
जालौन बार्डर पर निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। औरैया में हुए हादसे में 24 मजदूरों की मौत के बाद शासन से आए आदेशों का पालन अधिकारियों ने सख्ती से किया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे जालौन की सीमा पर बने बैरियर पहुंचेेेे डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी श्लोक कुमार ने बाहरी प्रांतों से ट्रकों व पैदल आने वाले प्रवासियों को रोकने के निर्देश दिए।
वहीं एसडीएम राजेश चौरसिया व बीडीओ रामसिंह अहिरवार ने पास के सरसई गांव में सड़क किनारे बने परिषदीय स्कूलों में बाहरी लोगों को रोकने का प्रबंध किया। अभी तक पैदल व ट्रकों से दोपहर तीन बजे तक करीब तीन हजार प्रवासी आए, जिन्हें रोका गया।
मजदूरों की बढ़ रही भीड़ को लेकर अधिकारी परेशान हैं। मौके पर गोरखपुर, देवरिया, गोंडा के साथ विहार प्रांत सहित 26 मजदूर जिले के लोग हैं। इन प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए रोडवेज बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का मजाक बना रहे दुकानदार
हमीरपुर। शनिवार को साप्ताहिक बाजार होने से सब्जी मंडी में सभी प्रकार की दुकानें लगी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने दुकानें हटवा दीं। मगर पुलिस के जाते ही यह दुकानें फिर लग गईं। जनपद में अब तक दो व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शहर में सुबह 11 से शाम पांच बजे तक सभी प्रकार के प्रतिष्ठान खोले जा रहे हैैं। साप्ताहिक बाजार के चलते सुबह से ही सुभाष बाजार सब्जी मंडी में सब्जी, बिसातखाना, कपड़ा व अन्य दुकानें सज गईं। सुबह करीब 11 बजे पुलिस को जैसे ही जानकारी हुई, दुकानें हटवा दीं। इसके कुछ देर बाद पुलिस चली गई तो दुुकानदारों ने फिर अपनी दुकानें फुटपाथ पर सजा लीं। दोपहर दो बजे मंडी के अंदर काफी भीड़ रही।

ोडवेज बस में बैठते प्रवासी मजदूर।- फोटो : HAMIRPUR