फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Loader collision, three wounded, one critically

लोडर की टक्कर, तीन घायल, एक गंभीर

Tue, 02 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Loader collision, three wounded, one critically
हाइवे पर क्षतिग्रस्त ई रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

हाईवे में यमुना पुल के पास एक अनियंत्रित लोडर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें तीन सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव में सड़क किनारे बकरी चरा रही महिला अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गई।  

विज्ञापन


भिलांवा निवासी श्रवण कुमार पुत्र सुखवासी ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार की शाम वह हाइवे स्थित लक्ष्मीबाई तिराहे के पास से सवारियों बैठाकर यमुना पुल जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित लोडर चालक नेे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें रिक्शे में बैठे देशराज (31) पुत्र स्वामीदीन, कल्लो (50) पत्नी स्व.कल्लो रावत व मानसी (5) पुत्री महेश निवासी यमुना पुल के पास घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देशराज की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बिवांर प्रतिनिधि के अनुसार, उमरी निवासी शिवकली (55) पत्नी शिवबालक खेतों में बकरियां चरा रही थी। बकरियों को छोड़ वह सड़क की पटरी पर बैठ गई। उसके पास ही कुछ और चरवाहे भी बैठे थे। तभी बस्ती के अंदर की तरफ  से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का अगला पहिया महिला के बाएं हाथ, पेट व दाहिने पैर से चढ़ता हुआ निकल गया। अन्य चरवाहों ने महिला को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला और ट्रैक्टर चालक को पकड़कर महिला का पुत्र श्यामबाबू व कुछ  ग्रामीण बिवांर थाने आए। जहां महिला की हालत गंभीर देख पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रैक्टर चालक बमरारा गांव, चरखारी निवासी मिथुन पुत्र प्रहलाद ने बताया कि वह बिवांर क्षेत्र के जल्ला गांव में फूफा रामजीवन प्रजापति के पास रहता है। वह उमरी बोरिंग करने वाली मशीन लेने गया था, तभी हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराकर  चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed