फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Lineman removed; instructions issued to register an FIR for negligence.

Hamirpur News: लाइनमैन को हटाया, लापरवाही पर प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

Tue, 25 Aug 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lineman removed; instructions issued to register an FIR for negligence.
सरीला (हमीरपुर)। ममना सब स्टेशन के धौहल फीडर के पीली के डेरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर अकुशल लाइनमैन पवन के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में विद्युत विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा की जांच रिपोर्ट में लाइनमैन राजेंद्र शुक्ल को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद्र यादव ने राजेंद्र को हटाकर जांच समिति गठित करने और उसके खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब दो बजे अकुशल पद पर तैनात पुरैनी निवासी पवन पुत्र रामरतन प्रजापति (30) पीली के डेरा में ट्रांसफार्मर का जंफर जोड़ने के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन के खंभे पर चढ़ा था। काम के लिए शटडाउन लिया गया था। इस दौरान बिजली बहाल होने से पवन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर गया था। विभागीय जांच में शटडाउन लेने और उसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने की प्रक्रिया की पड़ताल की गई है। पवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर भेजा गया। परिजनों के अनुसार अब उसका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अकुशल कर्मचारी के खंभे पर चढ़ने पर सवाल

अधीक्षण अभियंता ज्ञान चंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि अकुशल कर्मचारी को खंभे पर चढ़ाकर विद्युत कार्य नहीं कराया जाना चाहिए। उसे खंभे पर चढ़ाने वाले की जिम्मेदारी तय होगी। विभागीय व्यवस्था के अनुसार अकुशल लाइनमैन कुशल लाइनमैन के साथ मौके पर जाकर काम में सहयोग करता है। उसके जिम्मे रस्सी, औजार और अन्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा नीचे रहकर कुशल कर्मचारी की मदद करना होता है। हाईटेंशन लाइन पर खंभे पर चढ़कर विद्युत कार्य करने की जिम्मेदारी कुशल लाइनमैन की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकुशल कर्मचारी को खंभे पर नहीं चढ़ाना चाहिए। जो उसे खंभे पर चढ़ाता है, उसकी जिम्मेदारी तय होगी। हादसे के बाद जांच समिति बनाई गई है। राजेंद्र शुक्ल को हटाकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। राजेंद्र के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। - ज्ञान चंद्र यादव, अधीक्षण अभियंता


हादसे की जांच रिपोर्ट में लाइनमैन राजेंद्र शुक्ल की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। शटडाउन लेने और बिजली आपूर्ति बहाल होने की प्रक्रिया की भी जांच की गई है। सब स्टेशन अधिकारी से शटडाउन का समय और संबंधित लाइन की जानकारी मांगी गई थी। - हरिश्चंद्र वर्मा, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed