{"_id":"697d00130ee24f67c5036d45","slug":"lawless-elements-beat-up-mother-in-law-and-daughter-in-law-locked-them-in-the-house-and-threw-them-out-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-135508-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अराजक तत्वों ने सास-बहू को पीटा, घर में ताला जड़ कर बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अराजक तत्वों ने सास-बहू को पीटा, घर में ताला जड़ कर बाहर निकाला
Sat, 31 Jan 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के छिमौली गांव में शुक्रवार सुबह अराजक तत्वों ने घर में घुसकर सास-बहू की लाठियों से पिटाई कर घायल कर दिया। इस दौरान बहू के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया। दोनों को घर से बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया। पीड़िताओं ने 112 पर पुलिस बुलाई, जिसने घर का ताला तोड़ा। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता कला पत्नी सुनील ने बताया कि वह घर पर काम निपटा रही थी, तभी गांव के ही कुछ लोग लाठियां लिए घर में घुस आए। गालीगलौज देते हुए उन्होंने सास-बहू को लात-घूंसे मारे और उनमें से एक ने कला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। हमलावरों ने घर से बाहर निकालकर ताला जड़ दिया।
पीड़िता के पति सुनील ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी गालीगलौज व मारपीट कर चुके हैं। वह व भाई बाहर मजदूरी करते हैं, इसलिए मां-पत्नी अकेले घर पर रहती हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।