फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Launcher delays progress; pace of work on four bridges questioned

Hamirpur News: एक लॉन्चर ने बढ़ाया इंतजार, चार पुलों की रफ्तार पर सवाल

Wed, 23 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Launcher delays progress; pace of work on four bridges questioned
फोटो 22 एचएएमपी 02- यमुना पर लगी एक मात्र लॉन्चिंग मशीन। संवाद
लोगो == पड़ताल ==
विज्ञापन


फोटो 22 एचएएमपी 02- यमुना पर लगी एक मात्र लॉन्चिंग मशीन। संवाद
फोटो 22 एचएएमपी 03- निर्माणाधीन यमुना। संवाद
= बेतवा में दिसंबर 2024 में शुरू हुई लॉन्चिंग, फरवरी 2026 में हटाया गया लॉन्चर
= यमुना तक पहुंचाने और दोबारा लगाने में लगे करीब तीन से चार माह, मई में शुरू हुसा काम
= चारों पुलों के लिए एक ही लॉन्चर पर निर्भरता, दिसंबर 2026 की समय सीमा पर फिर सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी



हमीरपुर। रोहाइन नाला बाईपास परियोजना के तहत यमुना और बेतवा नदी पर बन रहे चार समानांतर पुलों के निर्माण में एक ही लॉन्चर पर निर्भरता अब सबसे बड़ी अड़चन बन गई है। बेतवा में दिसंबर 2024 में शुरू हुई सेगमेंट लॉन्चिंग के बाद फरवरी 2026 में लॉन्चर को वहां से हटाकर यमुना ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसे खोलने, स्थानांतरित करने और दोबारा स्थापित करने में करीब तीन से चार माह लग गए। यमुना में लॉन्चिंग का काम मई 2026 में शुरू हो सका। इस दौरान बेतवा के दूसरे समानांतर पुल की लॉन्चिंग आगे नहीं बढ़ सकी।
परियोजना की लागत 302.75 करोड़ रुपये है और इसे वर्ष 2017 में मंजूरी मिली थी। निर्माण की मूल समय सीमा मार्च 2025 थी, जबकि अब दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। अगस्त में जिलाधिकारी ने पुल निर्माण में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर अतिरिक्त संसाधन और लॉन्चर बढ़ाने के निर्देश दिए थे। सितंबर की समीक्षा में भी दिसंबर 2026 की समय सीमा वाली निर्माणाधीन सेतुओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण और अनुबंधीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

---------------------


बेतवा से हटाकर यमुना में मई से शुरू हुई लॉन्चिंग

विभागीय जानकारी के मुताबिक बेतवा के पहले पुल पर दिसंबर 2024 में लॉन्चिंग शुरू हुई थी। फरवरी 2026 में लॉन्चर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसे खोलने में करीब 15 से 20 दिन लगे। इसके बाद मशीन को यमुना तक पहुंचाने, परिवहन और दोबारा असेंबल करने में करीब तीन से चार महीने का समय लगा। मई 2026 में यमुना में लॉन्चिंग शुरू हो सकी। यानी एक पुल पर काम कर रहा लॉन्चर दूसरी नदी तक पहुंचाने की प्रक्रिया में कई महीने लगे। इसी अवधि में बेतवा के दूसरे समानांतर पुल की लॉन्चिंग शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------


बेतवा का दूसरा पुल लॉन्चिंग का इंतजार कर रहा

बेतवा के पहले पुल का मुख्य लॉन्चिंग कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है। दोनों तरफ की बैक वॉल का काम शेष बताया जा रहा है। इसके बाद बिटुमिनस लेयर का काम किया जाना है। वहीं बेतवा के दूसरे समानांतर पुल की मुख्य लॉन्चिंग अभी लंबित है।
---------------------

यमुना में पांचवें स्पैन पर काम

यमुना के एक पुल पर चार स्पैन का काम पूरा होने के बाद पांचवें स्पैन की लॉन्चिंग चल रही है। दूसरे यमुना पुल में एक पियर का काम शेष बताया जा रहा है। उसके बाद वहां भी लॉन्चिंग का काम शुरू किया जाना है।
---------------------


रास्ता खराब होने से सेगमेंट पहुंचाना भी चुनौती

पुलों के सेगमेंट तैयार करने के लिए कास्टिंग यार्ड में 800 से अधिक सेगमेंट तैयार बताए जा रहे हैं और करीब 250 और सेगमेंट तैयार किए जाने हैं। हालांकि कास्टिंग यार्ड से निर्माण स्थल तक सेगमेंट पहुंचाने में बारिश के बाद खराब हुए रास्ते से परेशानी आ रही है। कीचड़ और जलभराव के कारण भारी वाहन फंस जाते हैं।
---------------------


बारिश के दौरान भी लॉन्चिंग का काम संभव
विभागीय जानकारी के मुताबिक सेगमेंट लॉन्चिंग स्थल तक पहुंच जाएं तो बारिश के दौरान भी लॉन्चिंग का काम किया जा सकता है। सामान्य मौसम में एक माह में करीब दो स्पैन तक लॉन्चिंग संभव मानी जाती है, जबकि एक स्पैन को तैयार कर लॉन्च करने में एक माह से अधिक समय भी लग सकता है।
---------------------


ये उठ रहे प्रमुख सवाल

1. चारों समानांतर पुलों के निर्माण के लिए लंबे समय तक एक ही लॉन्चर पर निर्भरता क्यों रखी गई?
2. जब फरवरी 2026 में लॉन्चर को बेतवा से यमुना ले जाना तय था, तो बेतवा के दूसरे पुल की लॉन्चिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पहले से क्यों नहीं की गई?
3. लॉन्चर को एक नदी से दूसरी नदी तक ले जाने और दोबारा स्थापित करने में तीन से चार महीने लगने थे, तो इस अवधि को परियोजना की कार्ययोजना में कैसे शामिल किया गया?
4. चारों पुलों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने के लक्ष्य के बीच अतिरिक्त लॉन्चर की जरूरत का आकलन पहले क्यों नहीं किया गया?
5. अगस्त में अतिरिक्त लॉन्चर और संसाधन बढ़ाने के निर्देश के करीब एक माह बाद भी दूसरा लॉन्चर क्यों नहीं लग सका?
6. जब एक लॉन्चर को बेतवा से यमुना ले जाने में कई महीने लग गए, तो बेतवा के दूसरे पुल की लॉन्चिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
7. दिसंबर 2026 की समयसीमा में शेष लॉन्चिंग कार्य पूरा कराने के लिए विभाग की अब क्या ठोस कार्ययोजना है?
---------------------


नौ साल बाद भी अधूरे हैं चारों पुल

रोहैन नाला बाईपास परियोजना को वर्ष 2017 में मंजूरी मिली थी। इसके तहत यमुना और बेतवा पर दो-दो समानांतर पुल बनाए जा रहे हैं। 302.75 करोड़ रुपये की परियोजना की मूल समयसीमा मार्च 2025 थी, लेकिन यह समयसीमा निकल चुकी है। अब दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। हालिया समीक्षा में भी पुल निर्माण की प्रगति को लेकर अधिकारियों से स्पष्टीकरण और अनुबंधीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

---------------------

वर्जन

यमुना के एक पुल पर चार स्पैन पूरे हो चुके हैं और पांचवें पर काम चल रहा है। दूसरा लॉन्चर अभी नहीं लगा है, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दिसंबर 2026 तक यमुना की एक लेन चालू होना संभव नहीं दिख रहा है। अनुबंधीय शर्तों के तहत 22 लाख रुपये की पेनल्टी का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति उच्च स्तर पर लंबित है। - दिलीप कुमार सिंह, डीपीएम

फोटो 22 एचएएमपी 02- यमुना पर लगी एक मात्र लॉन्चिंग मशीन।    संवाद

फोटो 22 एचएएमपी 02- यमुना पर लगी एक मात्र लॉन्चिंग मशीन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed