{"_id":"6a1897528f8e1cc1ff0e283e","slug":"laborer-crushed-to-death-by-tractor-trolley-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-140684-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचलकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
राठ। ईंट उतारकर लौट रहा एक श्रमिक बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर से सड़क पर गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ निकल गया जिससे मजदूर की मौत हो गई। मझगवां थाने के इटौरा गांव निवासी राजकुमार पाल ने बताया कि उनके चाचा गनेशी पाल (50) नगर के सैना रोड स्थित एक दुकान में मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्राॅली से ईंट उतारकर दुकान पर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से चाचा ट्रैक्टर से उछलकर नीचे गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राॅली उनको रौंदते हुए निकल गई।
घायल अवस्था में चाचा को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद परिजन घर ले गए। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर फिर से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ. कनिष्क माहुर ने उनको मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने बताया कि चाचा अविवाहित थे। उनके पिता छिद्दू के नाम पर आठ बीघा कृषि भूमि है। भाई देवीदीन प्रधान हैं। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।