{"_id":"64f8d36530b8cf53cd04e2f4","slug":"laborer-consumed-poisonous-substance-died-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-2601-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मजदूर ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मजदूर ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय के कांशीराम कॉलोनी परिसर में झोपड़ी डाल परिवार समेत रह रहे मजदूर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसको इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।
जनपद बांदा के मरझा पैलानी गांव निवासी महेश (40) पुत्र सियाराम बीते करीब चार वर्षों से मुख्यालय स्थित कांशीराम कॉलोनी परिसर में परिवार समेत रह रहा था। परिवार में चार वर्षीय पुत्र नागेश व पत्नी सानू है। पत्नी सानू ने बताया कि मंगलवार शाम उसका पति मजदूरी कर घर लौटा तभी उसे उल्टी होने लगी। जिस पर उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कह इलाज किया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया। जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पत्नी मृतक के जहरीला पदार्थ खाने का कारण नहीं बता सकी।
कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।