फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान के खिलाफ डीएम से की शिकायत

चकरोड के निर्माण में प्रधान ने प्रवासियों को काम से हटाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान के खिलाफ डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हमीरपुर। लॉक डाउन में गैर प्रांतों से आए प्रवासी मजदूरों को यहां काम के लाले पड़े हैं। ग्राम प्रधान भी प्रवासियों का कोई काम नहीं दे रहे हैं। जिससे मजदूर परेशान हैं।
मंगलवार को कुतुबपुर ग्राम प्रधान के खिलाफ बड़ी संख्या में बम्हनपुर के प्रवासियों ने कलक्ट्रेट में आकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। गांव के बृजेश, महेंद्र सिंह, रोहित कुमार, राजेश, रामजीवन, शिव प्रसाद, रामदास, चरन सिंह, पुत्तू आदि मजदूरों ने अखिल भारतीय अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि लॉक डाउन के दौरान बाहर से गांव लौटकर आए। लेकिन यहां भी कोई काम नहीं मिल रहा है। बताया कि मनरेगा में ग्राम प्रधान से काम मांगा तो उसने गांव की राजनीति के चलते मजदूरी कराने से साफ मना कर दिया। बताया कि ब्रम्हनपुर-कुतुबपुर के पास चकरोड के निर्माण में काम करने के लिए सचिव से काम मांगा तो उसने सभी को काम दिया। लेकिन जानकारी होते ही ग्राम प्रधान ने काम रुकवा दिया। जिससे मजदूर घर बैठ गए। प्रवासियों ने आरोप लगाया कि दस दिनों तक मजदूरी चकरोड के निर्माण में कराई गई। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। इससे परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। प्रवासियों ने जिलाधिकारी से इस मामले की शिकायत कर जांच कराने की मांग की। वहीं क्षेत्र के खंडविकास अधिकारी राम सिंह अहिरवार ने बताया कि ब्रम्हनपुर-कुतुबपुर के बीच चकरोड के निर्माण के लिए गांव में मुनादी कराई गई थी कि जो प्रवासी काम करना चाहें तो यहां काम करें। मजदूरों को मजदूरी का भुगतान भी आनलाइन खाते में करने की भी व्यवस्था की गई है। गांव पहुंचकर समस्या का समाधान कराया गया है। लेकिन कुछ लोग इसमें राजनीति कर रहे हैं। फिर भी सचिव और प्रधान से बात की जाएगी।
विज्ञापन
फोटो 09 एचएएमपी 01 डीएम को ज्ञापन देने जाते ब्रम्हनपुर गांव के प्रवासी मजदूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed