{"_id":"579503084f1c1bcc38c4b7fb","slug":"killed-by-lightning-oldlady","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से वृद्धा की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से वृद्धा की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम मौहर में दोपहर को बिजली गिरने से खेत की रखवाली कर रही वृद्धा की मौत हो गई। इस घटना में एक मवेशी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौहर के ग्राम प्रधान भागवत निषाद ने बताया कि लगभग डेढ़ बजे मौसम में आए बदलाव के बाद रिमझिम बरसात शुरू हो गई। इसी बीच बिजली गिरने से खेत में रखवाली कर रही मनकी (70) पत्नी स्व.मइयादीन श्रीवास की मौत हो गई। इसी गांव में आकाशीय बिजली की दूसरी घटना में रामशरण कुटार की भैंस की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अचानक घटी इस घटना के बाद वृद्धा के परिवार में कोहराम मच गया है। उधर दोपहर बाद पूरे क्षेत्र में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इससे खेती किसानी का कार्य बाधित हो गया है। क्षेत्र में जून माह से लेकर अब तक आधा दर्जन लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
टोला गांव में बारिश के साथ बिजली गिरने से गांव के बाहर खेतों में चर रही विजय पाल निषाद व उसके भाई संतोष की एक-एक भैंस की मौत हो गई। वहीं बारिश के दौरान जयराम टेलर निकट के पीपल के पेड़ के नीचे अपनी बकरियां लेकर बैठ गया। तभी बिजली कौंधी तो जयराम बेहोश होकर गिर गया। तब उसे होश आया तो देखा कि चार बकरियां मर चुकी हैं।