{"_id":"697513d6e371ed34f9040254","slug":"kharela-defeated-hosts-gahrauli-by-38-runs-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-135292-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खरेला ने मेजबान गहरौली को 38 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खरेला ने मेजबान गहरौली को 38 रन से हराया
Sun, 25 Jan 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। गांव के मैदान में चल रहे एसकेसी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में खरेला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान गहरौली को 38 रन से हराया।
शनिवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में गहरौली के कप्तान शत्रुघ्न ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी खरेला की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 135 रन बनाए। राजेंद्र ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और 45 रन का योगदान दिया। लखन ने 30 रन और बंसी ने 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गहरौली की टीम 97 रन पर सिमट गई। गहरौली की ओर से अखिल राजपूत ने 40 रन, हर्ष गुरुदेव ने 25 रन और अंकित ने 30 रन की पारी खेली। खरेला की गेंदबाजी में राजेंद्र ने तीन और बंसी ने दो विकेट झटके। मैच में अंपायर की भूमिका सचिन राजपूत और पावन द्विवेदी ने निभाई, जबकि कमेंट्री उमाकांत और अंशुमान द्विवेदी ने की। इस दौरान स्कोरर कृष्णा रहे। प्रतियोगिता के दौरान सुनील राजपूत, प्रकाश दीक्षित,रामजी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।