{"_id":"6186ca701e115f030d651bbc","slug":"khaad-hamirpur-news-knp662447659","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ व एग्री जंक्शन केंद्रों पर आज आएगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ व एग्री जंक्शन केंद्रों पर आज आएगी खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में जिले में पीसीएफ व एग्री जंक्शन केंद्रों पर रविवार को खाद आ जाएगी। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
अक्तूबर में बारिश के चलते दलहन के साथ गेहूं बुवाई का कार्य एक साथ होने से खाद की मांग अचानक बढ़ गई। पिछले साल अक्तूबर में वितरित 8444 एमटी के सापेक्ष 12060 एमटी डीएपी का वितरण कराया गया है। खाद वितरण की निगरानी कृषि, सहकारिया व राजस्व विभाग कर रहा है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सरस कुमार तिवारी ने बताया कि निजी व सहकारी उर्वरक विक्रेताओं के यहां आकस्मिक छापेमारी की जा रही है। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इफको की एक रैक 650 मीट्रिक टन महोबा, 300 एमटी फ तेहपुर, 200 एमटी झांसी से आईपीएल डीएपी, 300 एमटी पीपीएल डीएपी कानपुर, 200 एमटी उरई से श्रीफल डीएपी अगले दो दिनों में आ जाएगी। कहा रविवार को सभी पीसीएफ केंद्रों पर 50-50 एमटी खाद पहुंच जाएगी। वहीं एग्री जक्शनों पर 25-25 एमटी खाद भेजी जा रही है। उर्वरक की समस्या पर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम नंबर 8468015884 संचालित है। जिसमें किसान अपनी समस्या बता सकते हैं।
मौदहा। खाद की किल्लत दूर करने में प्रशासन युद्ध स्तर पर प्रयासरत है। त्योहार के बावजूद शनिवार को दो केंद्रों पर सुबह से ही खाद पाने के लिए लोग लाइनों में खड़े हो गए। क्रय विक्रय समिति पर खाद वितरित की गई। खाद पाने से वंचित दर्जनों किसान केंद्र प्रभारियों को कोसते ेघरों को लौट गए।
विज्ञापन
शनिवार को क्रय विक्रय समिति में 400 बोरी व पीसीएफ में 500 बोरी डीएपी खाद किसानों को वितरित की गई। सायर निवासी बुद्धू ने कहा चार बीघे खेत है। खाद न होने से बुवाई रुकी है। बताया तीन बोरी खाद के लिए हर बार 50 रुपये किराया लगाकर कस्बा आना पड़ता है लेकिन उसे आज भी खाद नसीब नहीं हो सकी। अरतरा निवासी जगदीश ने कहा एक सप्ताह से खेत बुवाई के लिए तैयार हैं। क्रय विक्रय समिति में 9 बजे आकर लाइन में लग गया था लेकिन उसका नंबर आया तब तक खिड़की बंद हो गई। गहबरा से आए राकेश यादव व राम प्रसाद ने बताया कि एक सप्ताह से समितियों में खाद को खड़े रहते हैं। लेकिन जब तक वह खिड़की के करीब पहुंचते हैं खाद समाप्त हो जाती है। इसी प्रकार नगर समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसान खाद की समस्या को लेकर अपना त्योहार छोड़कर समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में पीसीएफ गोदाम प्रभारी सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सोमवार तक खाद आने की संभावना है।
कुरारा। खाद की किल्लत दूर होने का नाम नहीं ले रही है। दिवाली पर भी खाद के लिए किसान केंद्रों पर चक्कर लगा रहे हैं। कस्बे के एग्रो हमीरदेव ट्रेडर्स में शुक्रवार को किसान लाइन लगाए दिखे। डीलर ने रसीद न देकर रुपये वसूल दो बोरी प्रति किसान खाद वितरण की। जखेला के बलवान सिंह, सुरेश कुमार व जल्ला के रामकिशन ने बताया कि खाद आने की खबर पर लेने आए। उन्हें दो दो बोरी खाद मिली है। संवाद