फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Karampur defeated Saifai team 5-2 in hockey tournament

Hamirpur News: हॉकी टूर्नामेंट में करमपुर ने सैफई टीम को 5 - 2 से हराया

Tue, 11 Nov 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Karampur defeated Saifai team 5-2 in hockey tournament
मौदहा। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में दूसरे दिन करमपुर के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सैफई टीम को 5 - 2 के अंतर से पराजित कर दिया। मोनू राजभर को मैन ऑफ द् मैच पुरस्कार दिया गया। दर्शकों ने खेल का आनंद लिया।
विज्ञापन


मौलाना सलीम जाफरी मेमोरियल अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को दूसरा मुकाबला करमपुर और सैफई हास्टल की टीमों के बीच खेला गया। करमपुर की टीम ने पहले क्वार्टर में दो गोल दाग कर बढ़त बनाई थी। अगले ही पल सैफई के खिलाड़ियों ने पलटवार करते हुए दो गोल दाग दिए और मैच को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। यहां पर मैच पूरे रोमांच पर था। इसके बाद करमपुर ने अंतिम क्वार्टर में लगातार तीन गोल दागकर मुकाबला 5-2 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ करमपुर टीम अगले दौर में प्रवेश कर गई। शानदार प्रदर्शन करने वाले करमपुर के मोनू राजभर को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच में रेफरी की भूमिका सुनील गुप्ता, रूपेंद्र कुमार ने निभाई। मुख्य अतिथि रहे पूर्व हॉकी कोच साईं हास्टल मोहम्मद रजा एवं विशिष्ट अतिथि जाहिद सिद्दीकी व अब्दुल हसीब ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed