{"_id":"6543dff05c680fd5580c09da","slug":"joint-bdos-salary-stopped-ado-panchayat-warned-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-4651-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ज्वाइंट बीडीओ का वेतन रोका, एडीओ पंचायत को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ज्वाइंट बीडीओ का वेतन रोका, एडीओ पंचायत को चेतावनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाधिकारी राहुल पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
विभागीय कार्यों में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने ज्वाइंट बीडीओ कुरारा विपिन गुप्ता का वेतन रोकने तथा नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने एडीओ पंचायत कुरारा धर्मेन्द्र पाल को चेतावनी नोटिस देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सामुदायिक शौचालय समय से न खोलने वाले सामुदायिक शौचालय का संचालन सही ढंग से न करने वाले केयरटेकरों को हटाकर उनके स्थान पर नए केयरटेकर का चयन किया जाए।
इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, डीपीआरओ तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रत्येक ब्लाक की तीन-तीन पंचायतों को बनाया जाए मॉडल
ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाए। प्रत्येक विकासखंड में न्यूनतम तीन-तीन ग्राम पंचायत का चयन कर उनको मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाए। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सहित अन्य कार्य किए जाएं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सीसीटीवी लगाने के लिए चिह्नित करें स्थान
ऑपरेशन त्रिनेत्र की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतो में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के लिए स्थल का चयन कर लिया जाए। सीसीटीवी कैमरे लगाने संबंधी कार्यों के लिए शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।