{"_id":"67d9bf86bf961e24cb099cf4","slug":"jewellery-and-cash-worth-20-lakh-stolen-from-advocates-house-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-122186-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को लगाई आग, गंभीर
Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
कुरारा। पति से झगड़े के बाद महिला ने खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा के वार्ड नंबर चार निवासी राजेश कुमार की पत्नी माया (28) का मंगलवार की दोपहर आपस में विवाद हो गया। माया के पिता बिवांर थानाक्षेत्र के करगांव निवासी मुन्नालाल ने बताया कि दमाद उसकी बेटी से मारपीट करता है। इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पति ने बताया कि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कानपुर में इलाज चल रहा है। दो दिन से वह दवा नहीं खा रही थी। इसी बात पर उसने डांटा था और दवा खिलाकर दुकान चला गया। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। कोतवाल नंदराम प्रजापति ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली है, जांच की जाएगी। (संवाद)