फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmers protest at the Collectorate for compensation.

Hamirpur News: मुआवजे के लिए किसानों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest at the Collectorate for compensation.
महोबा। कबरई बांध से प्रभावित गंज गांव के किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की। किसान बृजेश तिवारी, संतराम, रंगनाथ, कुलदीप सिंह, हरीशंकर आदि किसानों ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कबरई बांध बनने के कारण गंज गांव की करीब 80 फीसदी उपजाऊ जमीन डूब क्षेत्र में आ गई है। ऐसे में बाकी बची आबादी का अधिग्रहण व मुआवजा अभी तक अटका हुआ है। उन्होंने मांग की है कि पूरे गांव का अधिग्रहण किया जाए ताकि, वे कहीं और बसकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। बताया कि बारिश के दिनों में गांव में पानी भर जाता है। कई घर गिर चुके हैं, आवागमन ठप हो जाता है। करीब चार माह पहले जिला प्रशासन ने एक प्रस्ताव लखनऊ भेजा था लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही से फाइल अभी तक अटकी हुई है। उन्होंने शीघ्र रिमांइडर भेजने व किसानों की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed