फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from two houses

दो घरों में हुई चोरी में 90 हजार नगदी व जेवरात ले गए चोर

Sun, 27 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from two houses
मौदहा। क्षेत्र के ग्राम करहिया में चोरों ने दो घरों से लाखों रुपये कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने प्रधान के घर में चोरी की कोशिश की लेकिन गृहस्वामिनी के जाग जाने से चोरी नहीं कर सके। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात में चोर बाबू प्रजापति के घर में छत से नीचे उतरे और कमरे की कुंडी काटकर बक्सों के ताले तोड़े। उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात, कई कारतूस समेत 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि चुनाव के चलते उनकी दोनाली बंदूक कोतवाली में जमा है। घर में रखी कारतूसों पेटी भी ले गए। जिसमें 40 कारतूस थे। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी राम प्रकाश प्रजापति के घर में कुंडी काट घुसे और बक्से में रखे 70 हजार रुपये, टुल्लू पंप, टॉर्च व रस्सी ले गए। इसी रात को चोरों ने प्रधान भूरी देवी के घर के दरवाजे की कुंडी काट अंदर घुसे। तभी खटपट की आवाज सुन प्रधान की सास जगदेवी की नींद खुल गई। आहट सुन चोर भाग निकले।
विज्ञापन

रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल पवन कुमार ने पीड़ितों घटना की अलग-अलग जांच की। वहीं गांव में एक रात में तीन घरों में चोरी की घटनाएं होने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed