फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen from three houses

Hamirpur News: तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Mon, 12 Aug 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 12 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen from three houses
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के पैलानी मार्ग पर लक्ष्मीबाई तिराहा के समीप एक नाबालिग चोर ने तीन मकानों में घुसकर नकदी सहित सोने-चांदी के जेवर पार कर लिए।
विज्ञापन

एक मकान मालिक के जागने पर चोर उसके हाथ में काटकर भाग निकला। सुबह पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। डॉग स्क्वॉड टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन


शनिवार की रात लक्ष्मीबाई तिराहा के पास ओमप्रकाश शुक्ला के घर में एक चोर घुस गया। लेकिन उनकी नींद खुल जाने के कारण चोर उनके हाथ में काटकर भाग निकला। इसके बाद वह प्रदीप कुमार के घर में घुस गया। यहां से उसने 5000 रुपये व एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसने संजय अवस्थी के घर को निशाना बनाया। उसने यहां अलमारी खोलकर सोने की जंजीर, अंगूठी एवं चांदी की पायल सहित करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। चोर की यह सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सुबह सूचना पाकर क्राइम इंस्पेक्टर रामकुमार यादव मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed