फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jannat needs Mustafa's faithful

खानकाह निजामी में हुआ आल इंडिया नातिया मुशायरा

Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Jannat needs Mustafa's faithful
मौदहा के हुसैनगंज मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में कलाम पेश करते शायर। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। ‘दोजख को हर तरह का गुनहगार चाहिए, जन्नत को मुस्तफा का वफादार चाहिए’। मुजाहेदुल इस्लाम मऊ ने जब यह शेर पेश किया तो चारों ओर वाह, वाह का शोर उठ गया। मौका था पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदायश के मौके पर मोहल्ला हुसैनगंज स्थित खानकाह निजामी में आल इंडिया नातिया मुशायरे का।
विज्ञापन

सदारत हाजी इफ्तिखार अहमद व संचालन यावर मौधवी ने किया। मुशायरे का आगाज ताजउद्दीन ने कुरान की तिलावत से किया। इसके बाद पूरी रात नातिया कलाम पढ़े गए। ताबिश रेहान मऊ ने पढ़ा ‘कदम हो अरजे तैबा पर नजर हो सब्ज गुंबद पर-और ऐसे हाल में फिर मौत आ जाए तो अच्छा है’। फहीम हरदोई का ये शेर बहुत पसंद किया गया ‘जख्म जो दिल पर लगे हैं हिज्र आंका में फहीम-उन पे अब मरहम लगाने आइए तैबा चले’।
विज्ञापन

इरशाद कानपुरी ने पढ़ा नबी के जिक्र का होना अशद जरूरी है- नबी से पहले सनाय समद जरूरी है। ऽमसीह निजामी ने पढ़ा ऽ ऐसी तैबा से सबा लाई है अबकी खुशबू, जो हैं ऊशशाके नबी लेंगे गजब की खुशबू’। संचालन कर रहे यावर मौधवी ने पढ़ा ‘ये उनकी शान के उन पर खुदा दरूद पढ़े, पढ़ें फरिश्ते भी अर्शे उला दरूद पढ़े’। ताजउद्दीन निजामी का शेर था ‘कचकुलाही हुक्मरानी बादशाही सल्तनत- बोरिया जिस दम बिछा सब कुछ बदल कर रह गया’। मो.अहमद निजामी ने यूं पढ़ा ‘आमदे मोहम्मद है हर तरफ उजाला है, नूर फैलेगा हर सू कुफ्र छंटने वाला है’। काशिफ इस्लाम, मजहारूल हसन, नफीस फनकार मूबश्शिरा, इरम आदि ने अपने अपने कलाम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed