फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Drama unfolds on the highway between a brother-in-law and sister-in-law who were on their way to look for a bride for him.

Hamirpur News: खुद के लिए दुल्हन देखने जा रहे देवर और भाभी के बीच हाईवे पर ड्रामा

Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Drama unfolds on the highway between a brother-in-law and sister-in-law who were on their way to look for a bride for him.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। बड़े भाई और पिता के साथ खुद के लिए दुल्हन देखने जा रहे युवक को उसकी भाभी ने कस्बे के बीच हाईवे किनारे पकड़ कर पीटा और अपने रहते शादी नहीं करने का दबाव बनाते हुए घर लौटा ले गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के एक गांव का निवासी युवक बड़े भाई और पिता संग अपने लिए दुल्हन देखने के लिए जा रहा था। इसकी भनक उसकी भाभी को लगी तो वह भी पीछे-पीछे पहुंच गई। कस्बे में सब्जी मंडी चौराहा के समीप पति, ससुर व देवर को रोककर बीच हाईवे में जमकर हंगामा किया। महिला ने देवर से कहा कि उसके रहते तुम शादी नहीं कर सकते हो। हंगामा बढ़ता देखकर पिता सभी को लेकर थाने पहुंचा। यहां पर पुलिस ने तीनों को समझाकर घर वापस भेज दिया है। पुलिस ने हिदायत दी है कि वह पहले आपस में सहमति बनाएं। इसके बाद शादी की आगे की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एसआई कमलापति त्रिपाठी ने बताया कि भाभी-देवर के मध्य शादी को लेकर विवाद हुआ था। दोनों को समझा-बुझाकर आपस में सुलह करने की हिदायत देकर घर भेज दिया है। भाभी-देवर पर साथ में रहने का दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed