{"_id":"67c9e190276c82214504acca","slug":"investigators-will-become-smart-will-collect-digital-evidence-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-121744-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विवेचक बनेंगे स्मार्ट, जुटाएंगे डिजिटल साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विवेचक बनेंगे स्मार्ट, जुटाएंगे डिजिटल साक्ष्य
विज्ञापन
हमीरपुर। शासन स्तर से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू होने के बाद पुलिसिंग को विवेचना के दौरान डिजिटल साक्ष्य संकलित करने की कवायद की जा रही है। इसके तहत अब विवेचक ई-साक्ष्य एप के जरिये मौके पर जाकर क्राइम सीन की फोटो और वीडियो आदि अपलोड करेंगे। साथ ही अधिकारी इन रिपोर्ट को देखकर जांच की प्रगति पर भी नजर रख सकेंगे। इसके लिए जिले के विवेचकों को मोबाइल वितरित किए जाएंगे। इसके लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है।
देश में एक जुलाई 2024 से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) लागू कर दी गई है। इसके तहत पुलिसिंग को हाईटेक बनाने की भी पहल शुरू की गई है। मुकदमें की विवेचना अब डिजिटल एप पर की जाएगी। विवेचना से संबंधित सभी साक्ष्य, क्राइम सीन के सभी रिकॉर्ड व जब्तीकरण की सभी कार्रवाई डिजिटल होगी।
इसके लिए जनपद के सभी विवेचकों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए जाएंगे। इसके लिए शासनस्तर से बजट भी पास कर दिया गया है। इस बजट से करीब 350 मोबाइल फोन व 60 टैबलेट एवं पैन ड्राइव खरीदे गए हैं। जो सभी विवेचकों को वितरित किए जाएंगे। स्मार्ट मोबाइल फोन में ई-साक्ष्य एप के जरिये विवेचक खुद का यूजर आईडी व पासवर्ड जनरेट करेंगे। इसके अलावा विवेचक इस मोबाइल फोन की मदद से ई-साक्ष्य, यूपी काॅप समेत अन्य एप की मदद से घटनास्थल की फोटो, वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्य अपलोड कर सकेंगे। मोबाइल खरीदने के दौरान उसकी स्टोर क्षमता, कैमरा व प्रोसेसर का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह मोबाइल मिलने के बाद विवेचक स्मार्ट मोबाइल फोन न होने का कोई बहाना नहीं बना सकेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शासन की ओर से जिले के सभी विवेचकों के लिए करीब 350 मोबाइल, 60 टैबलेट व पेन ड्राइव खरीदे गए हैं। जल्द ही सभी विवेचकों को वितरित किए जाएंगे। मोबाइल में ई साक्ष्य एप के जरिये घटनास्थल की जांच रिपोर्ट, साक्ष्य व पोटो, वीडियो अपलोड कर सकेंगे। साथ ही विवेचना की प्रगति रिपोर्ट भी ऑनलाइन होगी।- डॉ. दीक्षा शर्मा, एसपी।