फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Innocent child jumps and falls after being hit by a truck, dies

Hamirpur News: ट्रक की टक्कर उछलकर गिरा मासूम, मौत

Thu, 28 Sep 2023 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Innocent child jumps and falls after being hit by a truck, dies
राठ। पनवाड़ी मार्ग पर बसेला गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बालक उछलकर ट्रक के पहिए आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मझगवां थाने के कुल्हैंड़ा गांव निवासी विनीत विश्वकर्मा ने बताया बसेला स्टैंड पर वैल्डिंग की दुकान हैं। बुधवार देर शाम उनके भाई अवधेश कुमार जनरेटर के लिए डीजल लेने बाइक से पेट्रोल पंप गए थे। विनीत ने बताया बाइक पर उनका पुत्र प्रताप उर्फ बाबू (4) भी था। डीजल लेकर लौटते समय बसेला गांव के पास पनवाड़ी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अवधेश बाइक सहित दूसरी तरफ गिर गए। वहीं मासूम प्रताप उछलकर ट्रक के पहिए के नीचे जा गिरा। टायर के नीचे कुचलने से मौत हो गई। बालक की मौत पर मां रूबी, बड़ा भाई सागर का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल संजय कुमार सिंह ने कहा ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed