Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Innocent child dies under suspicious circumstances; marks found on neck

Hamirpur News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत, गले पर मिले निशान

Tue, 03 Nov 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Innocent child dies under suspicious circumstances; marks found on neck
महोबा। कस्बा चरखारी के मोहल्ला चिंतेपुरा में मंगलवार की शाम एक वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्ची का शव घर में तख्त पर पड़ा मिला। उसके गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

महिला पुलिस चौकी के बगल में स्थित मकान में एक वर्षीय आराध्या का शव मिलने की सूचना उसके मामा दीपक ने पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राहुल मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में बच्ची की मां पूजा बैठी मिली, जो पूछताछ के दौरान कुछ नहीं बोली।
विज्ञापन

मामा दीपक ने बताया कि मजदूरी से लौटने पर शाम साढ़े सात बजे बच्ची मृत मिली। उसके गले में निशान मिले। पूजा की पांच बेटियां थीं जिनमें एक की पहले मौत हो चुकी है। पति रमेश उसे अपने साथ नहीं रखता था और छह माह पहले उसे बच्चों समेत मायके छोड़ गया था। इससे पूजा मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसकी शादी मध्यप्रदेश के भगारी गांव में हुई थी। थानाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed