फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Incomplete houses, 1100 families will spend monsoon in the open

Hamirpur News: अधूरे पड़े आशियाने, 1100 परिवार खुले में गुजारेंगे मानसून

Thu, 15 Jun 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Incomplete houses, 1100 families will spend monsoon in the open
हमीरपुर। पीएम आवास योजना (शहरी) के 1100 लाभार्थियों के लिए मानसून मुसीबत लेकर आएगा। योजना के तहत इन्हें पहली किस्त मिल चुकी है। बुनियाद तो तैयार हो गई लेकिन दूसरी किस्त न मिलने से छत नहीं बन पाई। छह माह से किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थी पॉलीथिन की छत के नीचे गुजर-बसर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका परिषद और तीन नगर पंचायतों के लाभार्थियों को दूसरी किस्त न मिलने से उनके सपनों का घर अधूरा पड़ा है। सरकारी तंत्र अपने हिसाब से काम कर रहा है। मकान का निर्माण पूरा न हो पाने से परिवार बारिश को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी शारदा देवी कहती है कि एक वर्ष पूर्व दूसरी किस्त प्राप्त हुई थी। एक से अधिक वर्ष गुजरने के बाद भी तीसरी किस्त नहीं आ रही है। काम अधूरा पड़ा है। बरसात के भय से परेशान हैं। तिरपाल ढंककर परिवार के साथ रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राठ की पठानपुरा मोहल्ला निवासी शीला देवी कहती हैं कि पांच माह पहले खाते में पहली किस्त के 50 हजार रुपये आए थे। 40 हजार रुपए ब्याज पर लेकर मकान गिरा कर नींव डलवा ली थी। दूसरी किस्त के भरोसे ही ब्याज पर पैसे लिए थे।

एसडीएम व पीओ डूडा खालिद अंजुम ने बताया कि पीएम आवास के लाभार्थियों की लंबित किस्त के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। लाभार्थियों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द दूसरी किस्त जारी करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed