फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Income tax action continued for the third day in Rimjhim Ispat

Hamirpur News: रिमझिम इस्पात में तीसरे दिन भी जारी रही आयकर की कार्रवाई

Sat, 30 Nov 2024 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 30 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Income tax action continued for the third day in Rimjhim Ispat
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। रिमझिम इस्पात लिमिटेड की फैक्टरी के दफ्तर से गुपचुप निकलने के लिए एक वैकल्पिक दरवाजा बना गया है। सूत्र बताते हैं कि जब भी कंपनी पर कोई कार्रवाई होती है प्रबंधन के अधिकारी इसी रास्ते से निकल जाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात जब आयकर विभाग का छापा पड़ा, तो कंपनी का एक कर्ताधर्ता डायरेक्टर इसी रास्ते से निकल गया। उधर, कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग की टीम ने कंपनी के अभिलेख जब्त करके कब्जे में लिए हैं। कंपनी में 72 घंटे से उत्पादन ठप है। बाहर 200 से अधिक ट्रकों की लाइन लग गई है।
विज्ञापन



रिमझिम इस्पात लिमिटेड काफी बड़े भूभाग में संचालित की जाती है। इसके अंदर दाखिल होने के लिए वैसे तो एक ही मुख्य गेट है, लेकिन इस गेट के अलावा भी बाहर जाने के कई रास्ते हैं। बताया जाता है कि इन्हीं में एक वह दरवाजा है, जिसका प्रबंधन के लोग अक्सर संकट के समय इस्तेमाल करते हैं। वहीं, सूत्रों का दावा है कि फैक्टरी के दफ्तर से एक बोरा नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 16 नवंबर 2016 को भी फैक्टरी पर छापा मारा गया था। तब नोटबंदी का दौर चल रहा था। इसके बाद आयकर विभाग की टीम ने आठ साल बाद 27 नवंबर 2024 को छापा मारा है। बताया जा रहा है कि कंपनी के छह मैनेजर आयकर विभाग की टीम की गिरफ्त में हैं। इनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।




इनोवा में बोरा लादकर ले जाती दिखी आयकर की टीम
जब से आयकर विभाग की टीम फैक्टरी के अंदर दाखिल हुई है तब से बाहर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को आयकर विभाग की एक इनोवा गाड़ी बाहर निकली है। उसमें कई दस्तावेजों के साथ एक बोरा लदा हुआ लोगों ने देखा है।

चर्चा है कि बोरे में नकदी भरकर आयकर मुख्यालय भेजी गई है। वहीं, कंपनी के बाहर अन्य प्रांतों से कच्चा माल लादकर आने वाले ट्रकों की संख्या बढ़ रही है। तीन दिन में 200 से अधिक ट्रक बाहर और आसपास खड़े हैं। इनमें स्क्रैप के साथ अन्य कच्चा माल लदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed