{"_id":"01a6ca0109712541561c9d1ad5c6eb2c","slug":"including-retired-army-defeated-three-loder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी समेत तीन को लोडर ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी समेत तीन को लोडर ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में हमीरपुर राठ मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर बेटी और भांजा को लेकर निकले रिटायर्ड फौजी को बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय के सामने बुधवार को तड़के एक लोडर ने कुचल दिया। मौके पर तीनों की मौत हो गई।
लोडर सड़क किनारे पलट गया। चालक लोडर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही मौके पर घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। किसी बवाल की आशंका के देखते हुए भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।
थानाक्षेत्र के ग्राम गुंदेला निवासी रिटायर्ड फौजी ज्ञानप्रकाश साहू (45) बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए हमीरपुर रोड पर मकान बनवाकर सपरिवार रह रहे थे। उनकी कस्बे की मेन मार्केट में हार्डवेयर की दुकान थी।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह लगभग 5:45 बजे ज्ञानप्रकाश साहू पुत्री दीप्ति (20) और भांजा प्रिंस (10) के साथ रोज की तरह हमीरपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। उनकी पुत्री का उत्तर प्रदेश पुलिस में सेलेक्शन हो गया था। उसे 28 फरवरी को पुलिस की ट्रेनिंग में जाना था। हल्का अंधेरा होने पर सड़क से हटकर पटरी पर दौड़ रहे तीनों को कस्बे की ओर से खाली ड्रम लादकर आ रहे लोडर ने अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। लोडर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। घटना बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय के ठीक सामने हुई। चालक मौके से भाग निकला। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कंचनलाल वर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस से तीनों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन वहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे के लोग घटना स्थल व अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सेवानिवृत फौजी के चचेरे भाई सतीशचंद्र ने लोडर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कंचनलाल वर्मा ने बताया कि लोडर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। बताया कि लोडर थानाक्षेत्र के बसवारी का है। उन्होंने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बच्चों को पढ़ा लिखाकर अपने पैरों पर खड़ा करने का सपना रिटायर्ड फौजी का पूरा नहीं हो सका। वह अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर नौकरी दिलाना चाहता थे। इसी कारण उन्होंने गांव छोड़ा और कस्बे में मकान बनवाकर रहने लगे।
थानाक्षेत्र के ग्राम गुंदेला निवासी दलसिंह साहू के दो पुत्र ज्ञान प्रकाश साहू व हलकुट्टी साहू अपने परिवार के साथ रह रहे थे। ज्ञानप्रकाश साहू फौज में भर्ती हो गए और दूसरा भाई हलकुट्टी गांव में रहकर खेतीबाड़ी का काम करने लगा।
लगभग चार वर्ष पूर्व फौज से रिटायर होेने के बाद वह बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए कस्बे के हमीरपुर रोड पर मकान बनवाकर सपरिवार रह रहे थे। उन्होंने हार्डवेयर की दुकान भी खोली। रिटायर्ड फौजी के दो संतानों में पुत्र सुधीर कुमार साहू (23) कानपुर में सीए की तैयारी कर रहा है।
जबकि पुत्री दीप्ति (20) उत्तर प्रदेश पुलिस में सेलेक्शन हो गया था। उसे 28 फरवरी को पुलिस की ट्रेनिंग में जाना था। ज्ञानप्रकाश साहू अपनी बहन भेड़ी जलालपुर निवासी के 10 वर्षीय भांजे प्रिंस को भी पढ़ाने के लिए अपने साथ ही रखे था। प्रिंस सरस्वती शिशु मंदिर मुस्करा में कक्षा तीन का छात्र था।
उनका सपना था कि परिवार को शिक्षित करने के साथ बच्चों को सरकारी नौकरी लगवाएं। लेकिन बुधवार को हृदय विदारक घटना ने फौजी के अरमानों पर पानी फेर दिया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनोज त्रिपाठी ने बताया कि मृतक छात्र प्रिंस बड़ा ही होनहार व प्रतिभाशाली था। इस घटना की कस्बे में जगह-जगह चर्चा रही।