फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the save of the cow, it is just unbalanced to cling to the tree

गाय को बचाने में बस असंतुलित होकर पेड़ से भिड़ी

Thu, 27 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the save of the cow, it is just unbalanced to cling to the tree
घायल हरगोविंद - फोटो : अमर उजाला
महोबा से कस्बा आ रही रोडवेज की बस के आगे अचानक गाय आ जाने पर बस चालक संतुलन खो बैठा। बस सड़क से उतरकर पेड़ से जा भिड़ी। बस में सवार आठ सवारियों को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर बाद करीब साढे तीन बस महोबा डिपो की बस सवारियों को लेकर राठ आ रही थी। बसेला गांव के पास अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। जिससे चालक बस का संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। बस में सवार जनपद छतरपुर के जुरहा गांव निवासी पुन्नी (40) पत्नी बब्बू, गल्हिया गांव निवासी हरगोविंद (40) पुत्र देशराज, अशोक (30) पुत्र मनतन निवासी पचखुरा, राकेश (40) पुत्र ईश्वरदयाल निवासी बिजरारी थाना पनवाड़ी, भाऊ (45) लक्षीराम निवासी महुआ, हरिश्चंद्र (45) पुत्र प्यारेलाल, लक्ष्मी (27) पत्नी विक्रम निवासी पचखुरा और पहरा गांव निवासी श्रीचंद्र (55) पुत्र धनीराम चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सीएचसी पहुंचाया। पुन्नी ने बताया कि उसकी बहन की तबियत खराब है। उसे देखने के लिए आ राठ रही थी।
विज्ञापन


पुन्नी की आंख पर चोट आई हैं। इसी तरह से अन्य सवारियों को हाथ, पैरों में चोटें आईं। डा.एमके वर्मा ने बताया कि घायलों को मामूली चोटें आईं हैं। दवा देकर सभी घायलों की छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed