{"_id":"624f309519e09422e010338b","slug":"in-the-name-of-getting-shops-and-land-the-inspector-cheated-of-lakhs-hamirpur-news-knp689941570","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें व जमीन दिलाने के नाम पर दरोगा ने की लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें व जमीन दिलाने के नाम पर दरोगा ने की लाखों की ठगी
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के कम्हरिया मार्ग पर रहने वाले एक दरोगा पर कस्बे के कई लोगों ने मंडी समिति में नवनिर्मित दुकानें व सस्ती जमीनें दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। अब रुपये वापस मांगने पर विवाद शुरू हो गया। इस मामले में कई लोगों ने दरोगा के खिलाफ शिकायतें की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बे के कम्हरिया रोड पर दरोगा का आवास है। वह पुलिस प्रशिक्षण केंद्र उन्नाव में तैनात हैं। इन्हीं के निकटतम रिश्तेदार इलियास उर्फ बाबू निवासी रागौल सहित कई अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि कस्बे की मंडी समिति की नवनिर्मित दुकानें दिलाने के लिए लाखों रुपये की धन उगाही की है। ये दुकानें दूसरों को नीलाम हो गईं। पैसा मांगने पर अलग-अलग मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
आरोप है कि उससे मंडी की दुकान नंबर 18 दिलाने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। उसने 14 जनवरी 2019 को 90 हजार रुपये दिए थे। बाकी रुपये कई किस्तों में देने को कहा। बताया रागौल के इकराम व गुलाम आदि से भी दुकानें दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ले लिए।
विज्ञापन
इसी प्रकार हाजिया से भी दुकान के लिए तीन लाख व बाबू आदि से जमीन के लिए भी पैसे लिए। अब रुपये मांगने पर अब उल्टे वह झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि एक दारोगा पर झांसा देकर पैसा ऐंठने की शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जा रही है।