{"_id":"58a1ed3e4f1c1b5f7ed84b89","slug":"immersed-in-the-pond-baby-shower","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में नहा रहा बच्चा डूबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में नहा रहा बच्चा डूबा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
क्षेत्र के गांव नदेहरा में गांव किनारे स्थित बड़ी भवानी तालाब में नहाते हुए एक 10 वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गई। नदेहरा गांव निवासी बाबादीन प्रजापति का पुत्र पंकज (10) वर्ष सोमवार को दोपहर में गांव के समीप स्थित बड़ी भवानी तालाब में नहाने गया था। गहराई में चले जाने से वह तालाब में
डूब गया। तालाब में नहा रहे बच्चों तथा महिलाओं ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर तालाब में डूबे बालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। यह गांव के प्राथमिक
विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। मृतक बच्चे के मां बाप सुधबुध खो बैठे हैं। मृतक दोपहर में स्कूल से घर भाग आया था। इस बीच वह नहाने के लिए तालाब पहुंच गया और नहाते समय यह हादसा हो गया।