{"_id":"60b12a428ebc3edb171cf509","slug":"illegal-construction-removed-from-the-cremation-ground-on-the-direction-of-sdm-hamirpur-news-knp6309355167","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निर्देश पर शमशान घाट की भूमि से हटाया गया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निर्देश पर शमशान घाट की भूमि से हटाया गया अवैध निर्माण
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। शमशान भूमि पर कच्चा मकान बनाने वाले व्यक्ति ने नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मकान ढहा दिया है।
ग्राम पंचायत टेढ़ा में शमशान घाट की भूमि पर बच्चा वर्मा ने कच्चा मकान बनाकर कब्जा कर रखा था। कुछ दिनों पूर्व इसे कब्जा हटाने का नोटिस लेखपाल ने दिया था, लेकिन इसने कब्जा नहीं हटाया। लेखपाल की सूचना पर एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा ने राजस्व एवं पुलिस टीम को कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को गांव पहुंची राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से मकान ढहाकर कब्जा हटाया है। गांव के पूर्व प्रधान सौरभ सिंह ने बताया कि श्मशान की भूमि पर अन्य लोगों ने भी किसी न किसी रूप में कब्जा कर रखा है। इनको कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम की इस कार्रवाई से कब्जा धारकों में हड़कंप है।