फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   I am speaking to the police station, please arrange for the cost of water

Hamirpur News: कोतवाली से बोल रहा हूं, खर्चा पानी की व्यवस्था करो

Tue, 23 Jul 2024 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
I am speaking to the police station, please arrange for the cost of water
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित कांशीराम कॉलोनी में करीब डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पीड़ित के मोबाइल पर कोतवाली से दारोगा द्वारा किए गए फोन का ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अमर उजाला ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन पीड़ित का कहना है कि ऑडियो में कोतवाली से शाहजहां अली बोल रहा हूं, खर्चा पानी की व्यवस्था करो तो सामान दिलाने की बात कही जा रही है। हालांकि दारोगा ने इसे फर्जी कॉल बताया है। पीड़ित के बेटे ने एसपी को प्रार्थना पत्र दे न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी योेगेश कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 13 मई की रात उसके घर में चोरी हो गई। इसमें जेवरात व 50 हजार रुपये नकदी चोरी हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में हीलाहवाली की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह सोमवार को परिवार समेत अनशन में बैठने को विवश हो गए। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह सात व नौ बजे अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर फोन आया।

इसमें कोतवाली से बोलने व खर्चा पानी की व्यवस्था करने पर सामान मिल जाने की बात कही गई। मामले में कोतवाली में तैनात दारोगा शाहजहां अली ने बताया कि एफआईआर ऑनलाइन होती है।
इसे देख फ्रॉड करने वाले ऐसी हरकतें करते हैं। बताया कि एफआईआर में जांचकर्ता में उनका नाम पड़ा है। जिसका लाभ उठाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed