फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hurt by her husband's scolding, a married woman took her own life by hanging herself.

Hamirpur News: पति की डांट से आहत विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

Fri, 11 Sep 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hurt by her husband's scolding, a married woman took her own life by hanging herself.
फोटो 11 एचएएमपी 01- मृतका संध्या निषाद की फाइल फोटो। परिजन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड संख्या 14 इंदिरानगर में शुक्रवार सुबह विवाहिता ने मकान की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की जांच में पति की डांट से आहत होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंदिरानगर निवासी राहुल निषाद की शादी कुरारा थानाक्षेत्र के पडुई गांव निवासी संध्या (20) के साथ नवंबर 2025 में हुई थी। राहुल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे संध्या घर में काम करने वाले चालक से फोन पर बात कर रही थी। इस पर उसने संध्या को डांट दिया। इसके बाद वह नहाने की बात कहकर तीसरी मंजिल पर चली गई। कमरे में उसने पंखे के हुक से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

काफी देर तक नीचे न आने पर सास सदाप्यारी उसे बुलाने ऊपर गईं तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ससुर फूल सिंह निषाद ने पुलिस और मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फाॅरेसिंक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता व चाचा ने लगाया मारपीट का आरोप
संध्या के पिता कालका प्रसाद निषाद और चाचा प्रेमचंद ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में कार की मांग कर संध्या के साथ आए दिन मारपीट करते थे। तीन दिन पहले भी संध्या के साथ मारपीट की गई थी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे थे और समझा-बुझाकर लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed