{"_id":"6ac7d8bb8cc37d94c20b96c3","slug":"huge-stockpile-of-firecrackers-seized-trader-detained-hamirpur-news-c-12-knp1014-1676674-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पटाखों का भारी जखीरा बरामद, व्यापारी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पटाखों का भारी जखीरा बरामद, व्यापारी हिरासत में
विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी 13- पटाखों की गणना करती पुलिस। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सीओ फायर के नेतृत्व में थाना पुलिस ने गुरुवार शाम बड़े पावर हाउस के पास छापा मारकर एक रिहायशी मकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस ने पटाखों को जब्त कर व्यापारी को हिरासत लिया है। उस पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
बांदा जनपद के जसपुरा थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी लक्ष्मी गुप्ता ने कस्बे में बड़े पावर हाउस के सामने एक रिहायशी मकान में पटाखों का जखीरा एकत्र कर रखा था। पुलिस के अनुसार उसके पास हमीरपुर जनपद में पटाखों की बिक्री अथवा भंडारण का लाइसेंस नहीं है। आरोप है कि वह मकान से चोरी-छिपे पटाखों की बिक्री कर रहा था।
गुरुवार शाम करीब चार बजे सीओ फायर रेहान अली ने थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल और फैक्टरी पुलिस चौकी प्रभारी अंकित बैसला के साथ मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से करीब साढ़े पांच बोरी पटाखे बरामद किए। पुलिस ने लक्ष्मी गुप्ता को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यापारी के पास लाइसेंस नहीं मिला है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।