फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Houses vacated from 10 occupants in Kanshiram Colony

Hamirpur News: कांशीराम काॅलोनी में 10 कब्जा धारकों से खाली कराए आवास

Tue, 04 Nov 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 04 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Houses vacated from 10 occupants in Kanshiram Colony
हमीरपुर। शहर के कांशीराम आवास कालोनी पर सोमवार को प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीमों ने छापा मारकर 10 आवास खाली कराए। 34 लोगों को नोटिस दिया गया है। आशियाना छिनने से परेशान लोग अधिकारियों से मिन्नतें करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बसपा सरकार में मुख्यालय सहित जिले के सातों ब्लाकों में कांशीराम आवासीय काॅलोनियों का निर्माण कराया गया था। इन काॅलोनियों में असहाय और जरूरतमंद लोगों को रखा जाना था। जिससे कि वह अपना गुजर बसर कर सकें, लेकिन इन कालोनियों में ज्यादातर रसूकदार व नामी गिरामी लोग कब्जा जमाए बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर स्थिति कांशीराम काॅलोनी के 34 आवासों में आवंटियों के अलावा अन्य लोग रह रहे हैं। इन्हें जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) विभाग की ओर से लगभग डेढ़ माह पूर्व नोटिस दिया गया था। सोमवार को डीएम घनश्याम मीना के आदेश पर परियोजना अधिकारी व अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर के नेतृत्व में राजस्व, नगर पालिका परिषद और पुलिस टीम आवासों को खाली कराने पहुंची। बिना आवंटन व किराये पर रहने वाले 10 आवासों पर ताला लटका मिलने पर टीम ने ताला तोड़कर अपना ताला डाल दिया है। वहीं, आशियाना छिनने से परेशान लोग अधिकारियों के समक्ष मिन्नतें करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed