फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   House caught fire, goods worth lakhs burnt

Hamirpur News: मकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 14 Apr 2024 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
House caught fire, goods worth lakhs burnt
सरीला। लोदीपुर गांव के एक मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान, जेवर व नकदी जल गई। पीड़ित ने किसी शरारती तत्व द्वारा लगाए जाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


जलालपुर थानाक्षेत्र के लोदीपुरा गांव निवासी गोरे लाल ने बताया कि वह परिवार सहित दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। गांव में उसका तीन कमरों का पक्का मकान है। पिछले माह 15 मार्च को बेटी की शादी का सामान खरीदकर घर में रखकर परिवार के साथ दिल्ली चला गया था। शुक्रवार शाम उसके मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से डबल बेड, कपड़ा, बाइक, वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन, कूलर, पंखा, अलमारी, डेढ़ लाख रुपये सहित एक लाख से अधिक के गहने जलकर राख हो गए हैं। सूचना पर वह दिल्ली से घर आया है। आशंका है कि किसी शरारती तत्वों ने उसके घर में आग लगाई है। लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया है। थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।


कैसे होंगे बेटी के हाथ पीले
- पीड़ित ने बताया कि उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी पूनम की शादी के लिए पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करके रुपये इकट्ठा कर गहने व सामान खरीदकर रखा था। उसकी शादी जालौन जनपद के उमरार खेड़ा गांव में तय हो गई थी। नवरात्रि में शादी पक्की कर नजदीक तिथि में बेटी के हाथ पीले करने थे। कहा कि बेटी की शादी के सारे अरमान धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed