{"_id":"613103bf8ebc3e48384ce685","slug":"hospital-hangama-hamirpur-hamirpur-news-knp6496260184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों के परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। शहर के रमेड़ी मोहल्ले से पांच दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए दो भाइयों को जिला कारागार से इलाज के लिए पुलिस जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवकों के परिजन भी पहुंच गए और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा किया।
रमेड़ी निवासी कल्पना निषाद ने बताया बीती सात फरवरी को उनके मकान के बाहर एक पड़ोसी शराब पीकर हंगामा कर रहे थे, तभी रमेड़ी पावर सबस्टेशन पर संविदा में एसएएसओ पद पर कार्यरत उनके पति अभय व देवर अविनाश निषाद ने मना किया। इसी बीच किसी ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस ने उनके पति व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उस मामले में कई माह बाद 28 अगस्त को पुलिस घर से दोनों पकड़ कर कोतवाली ले गई। आरोप लगाया पुलिस ने उन्हें बेरहमी से पीट है। जिससे पूरा शरीर काला पड़ गया है।
सांस लेने में दिक्कत हो रही और उल्टी आ रही है। 29 अगस्त को पुलिस ने सीजेेएम न्यायालय में पेश किया। घायल भाइयों को पुलिस कारागार से गुरुवार को जिला अस्पताल लेकर आई। सूचना मिलते संविदा में लाइनमैन पिता दिनेश निषाद अपनी पत्नी व परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। दिनेश ने बताया उनका बड़ा बेटा रमेड़ी पावर सबस्टेशन में संविदा पर एसएसओ है। जबकि छोटा पुत्र पढ़ाई कर रहा है। मामले की शिकायत उन्होंने एक सितंबर को मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को भेजी है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार का कहना है कि दोनों के खिलाफ पुलिस पर पथराव कर गालीगलौज करने का मामला दर्ज था। उस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मारपीट के आरोप की जांच कराई जाएगी।