फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hospital,cms,lift,new born,CMO

मरीजों का स्ट्रेचर खींचकर हांफ रहे तीमारदार

Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
hospital,cms,lift,new born,CMO
जिला पुरुष अस्पताल में दूसरी मंजिल पर बने वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला पुरुष अस्पताल की दूूसरी और तीसरी मंजिल पर बने अलग-अलग वार्डों में 24 घंटे करीब सौ गंभीर मरीज भर्ती रहते हैं। लिफ्ट ना होने के कारण इन मरीजों को नीचे से ऊपर या ऊपर से नीचे लाने में अस्पताल कर्मियों और तीमारदारों को स्ट्रेचर खींचकर हांफना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल का भर्ती वार्ड दूसरी मंजिल पर हैं। इसमें रोजाना औसतन करीब 60 गंभीर मरीज भर्ती रहते हैं। गुरुवार को वार्ड में महिला, पुरुष और बच्चों समेत 59 मरीज भर्ती मिले। जबकि एक मरीज बर्न वार्ड में भर्ती है। इसी तल पर बने डायलिसिस सेंटर में भी रोज औसतन 5 मरीज आते हैं। अस्पताल भवन की तीसरी मंजिल पर एनआरसी सेंटर है। जिसमें गंभीर कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाता है। यहां वार्ड में हर माह औसतन 10 बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जाता है। खास बात यह है कि अस्पताल कर्मियों और तीमारदारों को मरीजों को ऊपरी मंजिलों पर बने भर्ती वार्डों तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर खींचकर हांफना पड़ता है। क्योंकि जिला अस्पताल की लिफ्ट खराब है और महिला अस्पताल की नई लिफ्ट बंद पड़ी है। लिफ्ट की समस्या को लेकर सीएमएस व सीएमओ यह बोलकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं कि महकमे के आलाधिकारियों को लगातार पत्र लिखकर बजट मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

---------------------
जिला अस्पताल में बंद पड़ी लिफ्ट के मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। कहा सीएमओ से जानकारी करेंगे। साथ ही लिफ्ट को चालू कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। -युवराज सिंह, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed