फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Helper dies, driver injured in collision between two trailers

Hamirpur News: ट्रालों की भिड़ंत में खलासी की मौत, चालक घायल

Wed, 15 Jul 2026 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Helper dies, driver injured in collision between two trailers
फोटो 15 एचएएमपी 17- मृतक खलासी शाहिद की फाइल फोटो। परिजन
मौदहा (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे-34 पर बुधवार तड़के दो ट्रालों की भिड़ंत में एक खलासी की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। हादसा मौदहा कस्बे के बीएसएनएल टावर के पास पाटनपुर मोड़ पर हुआ। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। लखनऊ से गिट्टी खाली करके एक ट्रॉला कबरई की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीएसएनएल टावर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य गिट्टी लदे ट्रॉला से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में खाली ट्राला के खलासी मौदहा क्षेत्र के नरायच गांव निवासी शाहिद (20) की मौत हो गई। वहीं चालक हसीब बाबू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद दूसरे ट्राला का चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। मृतक शाहिद अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

हादसे के बाद नेशनल हाईवे-34 पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्राला को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 15 एचएएमपी 17- मृतक खलासी शाहिद की फाइल फोटो।  परिजन

फोटो 15 एचएएमपी 17- मृतक खलासी शाहिद की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed