फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   heat stroke patient increased

हीट स्ट्रोक के मरीजों में इजाफा

Fri, 20 May 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 20 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
heat stroke patient increased
सुमेरपुर पीएचसी में भर्ती महिला। - फोटो : amar ujala buerau
 भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हीट स्ट्रोक्स से लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में उल्टी- दस्त व बुखार के मरीजों की तादाद अचानक बढ़ गई है। शुक्रवार को उल्टी- दस्त के एक दर्जन से अधिक मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए।पारा भी 46 डिग्री रहा।
विज्ञापन


 इस समय आसमान से आग बरस रही है। तापमान 48 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। भीषण गर्मी और लू के गर्म थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक्स के कारण उल्टी- दस्त व डायरिया की शिकायतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कस्बे के  इमिलिया थोक की रजनी, अतरैया की रोशनी, धर्मेश्वर बाबा मोहाल की  राजकुमारी, नई बस्ती निवासी कामता वर्मा की पुत्री संध्या को उल्टी- दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएचसी से संबद्ध डा.परवेज कादिरी और डा.अमित सिंह ने बताया गर्मी के कारण उल्टी दस्त व बुखार के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर हीट स्ट्रोक्स से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त हैं। डाक्टराें ने लोगों से गर्मी में धूप में न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी। अगर बाहर िनकलना है तो चेहरे को पूरी तरह ढक कर निकलें। डाक्टरों के अनुसार इस समय बुखार का सीजन नहीं है लेकिन भीषण गर्मी की वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed