{"_id":"573f52704f1c1b9857ac80f2","slug":"heat-stroke-patient-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीट स्ट्रोक के मरीजों में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीट स्ट्रोक के मरीजों में इजाफा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 20 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुमेरपुर पीएचसी में भर्ती महिला।
- फोटो : amar ujala buerau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हीट स्ट्रोक्स से लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में उल्टी- दस्त व बुखार के मरीजों की तादाद अचानक बढ़ गई है। शुक्रवार को उल्टी- दस्त के एक दर्जन से अधिक मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए।पारा भी 46 डिग्री रहा।
इस समय आसमान से आग बरस रही है। तापमान 48 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। भीषण गर्मी और लू के गर्म थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक्स के कारण उल्टी- दस्त व डायरिया की शिकायतें बढ़ गई हैं।
शुक्रवार को कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कस्बे के इमिलिया थोक की रजनी, अतरैया की रोशनी, धर्मेश्वर बाबा मोहाल की राजकुमारी, नई बस्ती निवासी कामता वर्मा की पुत्री संध्या को उल्टी- दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएचसी से संबद्ध डा.परवेज कादिरी और डा.अमित सिंह ने बताया गर्मी के कारण उल्टी दस्त व बुखार के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर हीट स्ट्रोक्स से होने वाली बीमारियों से ग्रस्त हैं। डाक्टराें ने लोगों से गर्मी में धूप में न निकलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी। अगर बाहर िनकलना है तो चेहरे को पूरी तरह ढक कर निकलें। डाक्टरों के अनुसार इस समय बुखार का सीजन नहीं है लेकिन भीषण गर्मी की वजह से लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं।