फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

मच्छरों से बचकर करें मलेरिया से बचाव

Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
health
हमीरपुर। विश्व मलेरिया दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एके रावत ने सोमवार को टीबी सभागार में कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में मच्छरों से मलेरिया, डेंगू और फाइलेरिया जैसी बीमारियां हो रही हैं। चिकुनगुनिया और जापानी इंसेफ्लाइटिस भी मच्छरों से ही फैलता है। इसलिए मच्छरों से खुद को बचाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घरों के अंदर एवं बाहर पानी का जमाव न होने दें। अनुपयोगी चीजों में जो भी पानी है, उसे फेंक उल्टा करके रख दें ताकि जलभराव न हो सके। कूलर और फ्रिज के पिछले हिस्से में लगी प्लेट की नियमित साफ-सफाई करें। डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर जमीन से सिर्फ चार फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान भर पाता है। इसलिए पूरी बांह के कपड़ें पहनें। मच्छरदानी में सोएं। सरकारी अस्पतालों में मलेरिया की जांच और दवाओं के पर्याप्त इंतजाम है। जिला मलेरिया अधिकारी आरके यादव ने बताया कि 25 अप्रैल 1897 में मलेरिया परजीवी की खोज डॉ.रोनाल्ड रॉस ने की थी। इस खोज के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने इनसे बचाव के तरीके बताए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल यादव, एसीएमओ डॉ.आरके कटियार, एआरओ गणेश, लिपिक हनुमान, मलेरिया निरीक्षक जयप्रकाश, अमित कुमार, अनिमेष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed