फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

सऊदी वाले तीन दूल्हों की शादियां टलीं, कोरोना का डर और हवाई यात्राएं बंद होने से नहीं आ सके दूल्हे

Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
health
चौरादेवी मंदिर के चैनल में ताला लगाता पुजारी। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। कोरोना का डर अब दिखने लगा है। संस्थानों में कर्मचारी मास्क लगाकर काम कर रहे हैं। संस्थान में प्रवेश करते ही सैनिटाइजर लगा रहे हैं। वहीं कोरोना के डर से मौदहा कस्बे में तीन शादियां भी टल गईं हैं। तीनों दूल्हे सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, ऐसे में कोरोना का डर और हवाई यात्राएं बंद होने से लोगों ने शादियां स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम अजीत परेश ने बताया नगर पालिका को निर्देशित किया गया है कि वह कोरोना से बचने के उपायों की जानकारी के लिए जन जागरण अभियान चलाए। वहीं स्वास्थ्य विभाग पोस्टरों के माध्यम से लोगों को बचाव के तरीके बताए। कहा अनावश्यक रूप से लोग तहसील व अन्य स्थानों पर भीड़ का जमाव न करें। आवश्यक कार्य से ही जहां जाना हो जाएं। उन्होंने न्यायालय में भी आवश्यक मुकदमों की ही सुनवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायत कर्ताओं को अब अधिकारियों से मिलने की आवश्यकता नहीं है। उनके लिए शिकायत काउंटर खोल दिया गया है। कस्बे के हुसैनगंज निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की शादी पांच अप्रैल को होनी थी। दामाद सऊदी में नौकरी करता है। कोरोना वायरस के चलते हवाई यात्राएं बंद कर दी गईं हैं। जिसकी वजह से उसको अपनी बेटी की शादी स्थगित करनी पड़ी। इसके लिए जो व्यवस्थाएं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उन सबसे निवेदन करना पड़ रहा है। बताया इसी तरह दो और लोगों की बेटियों की शादियां भी स्थगित हुई हैं। जिनके आने वाले दामाद भी सऊदी में हैं और हवाई यात्राएं बंद होने के कारण वह नहीं आ सके हैं।
31 तक अधिवक्ता कार्य से रहेंगे विरत
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि उच्च न्यायालय प्रयागराज ने कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण न्यायिक कार्य बंद कर दिए है। जिससे अधिकांश अधिवक्ता, वादकारी नहीं आ रहे हैं। संघ ने सभी राजस्व न्यायालयों तथा चकबंदी न्यायालयों व उपभोक्ता फोरम न्यायालयों में 31 मार्च तक विरत रहने का निर्णय लिया है। संवाद
बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन बंद
हमीरपुर। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन दो अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। अभी तक हाईस्कूल की 7420 तथा इंटरमीडिएट की 5621 कापियों का मूल्यांकन किया गया है। कोरोना वायरस को लेकर शासन के निर्देश पर बुधवार को जिले में बने दोनों मूल्यांकन केंद्र 2 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएस वर्मा ने बताया इस्लामियां इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा की 9001 कापियां जांचने के लिए आई थी। जबकि राजकीय इंटर कालेज में इंटर की 53226 कापियां थी। हाईस्कूल में 404 व इंटर की कापियों के लिए 308 परीक्षक लगाए गए थे।

चौरादेवी में लगी प्रदर्शनी भी बंद कराई गई
हमीरपुर। कोरोना के भय को लेकर शहर के प्रतिष्ठित मंदिरों के गेट बुधवार को बंद करा दिए गए। साथ ही चौरादेवी मंदिर परिसर में लगी प्रदर्शनी को भी प्रशासन ने बंद करवा दिया है। स्कूल, कालेज, महाविद्यालय सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में 31 मार्च तक रोक के आदेश पहले से हैं। बुधवार को शहर के चौरादेवी मंदिर, पातालेश्वर, संगमहेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों के पट भी पुजारियों ने बंद कर दिए। चौरा देवी मंदिर के पुजारी सुरेश कुमार द्विवेदी ने बताया डीएम के आदेश पर सभी मंदिरों के पट बंद कराए गए हैं। मंदिर परिसर में चल रही प्रदर्शनी को भी बंद करवा दिया गया है। प्रदर्शनी के संचालक सागर ने बताया प्रशासन से नोटिस मिलने के बाद प्रदर्शनी बंद की है।

शहर की प्रदर्शन हुई बंद।

शहर की प्रदर्शन हुई बंद।- फोटो : HAMIRPUR

जीआईसी के कोठार कक्षों में लगे ताले।

जीआईसी के कोठार कक्षों में लगे ताले।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed