फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,dead body,hamirpur news

एसडीआरएफ टीम को संगम में मिला अधजला शव

Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
health,dead body,hamirpur news
हमीरपुर। यमुना नदी में शव का प्रवाह किए जाने के मामले को लेकर बुधवार को एसडीआरएफ की टीम ने बेतवा व यमुना नदी व इन नदियों के संगम पर मोटरबोट से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को संगम पर एक अधजला शव मिला। इसके बाद भी टीम ने श्मशान घाट तक शव के खोजबीन का अभियान चलाया। मगर और शव नहीं मिले। शव का संगम तट पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बुधवार को श्मशान घाट और यमुना नदी पुल पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से यमुना नदी में शवों का जल प्रवाह किया जा रहा था। नदी में अधजले शव भी लोग प्रवाहित कर रहे थे। नदियों में शवों केे जल प्रवाह पर रोक लगाने के लिए पुलिस की तैनाती की गई। साथ ही एसडीआरएफ टीम को लगाया गया था। चार दिनों से एसडीआरएफ की टीम नदी में मोटरबोट से गश्त कर रही है। बुधवार को टीम बेतवा यमुना नदी के संगम पर गश्त कर रही थी। तभी टीम को संगम तट पर उस पार एक अधजला शव मिला। सूचना पर नगर पालिका के कर्मियों शव का संगम किनारे अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

उधर बुधवार को शहर स्थित श्मशान घाट में दो और यमुना पुल में दो सीसीटीवी लगाए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने बताया यमुना नदी किनारे चार सीसीटीवी लगाए गए हैं। बताया संगम तट पर जो एक शव मिला था। उसके अंतिम संस्कार के लिए पालिका से तीन क्विंटल लकड़ियां भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed