फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Health camp organized under Youth Fortnight

Hamirpur News: युवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Wed, 21 Jan 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 21 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Health camp organized under Youth Fortnight
मौदहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से युवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एबीवीपी के स्वास्थ्य सेवा के तहत 10 से 23 जनवरी तक चलने वाले युवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य दयाशंकर त्रिपाठी, सुनील गुप्ता और डॉ. उदय प्रताप सिंह ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। कानपुर से आए विशेषज्ञ डॉ. उदय प्रताप सिंह ने मरीजों की शुगर और रक्तचाप (बीपी) सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांचें की। उन्होंने मरीजों को आवश्यक परामर्श दिए और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एबीवीपी के स्वतंत्र राजपूत, आशीष विश्वकर्मा, अंश सोनी, अजीत गुप्ता, पलक साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed